उत्तराखंड

आश:स्वदेश लौट आई हैं ऋतु दीदी,क्या होगी विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच,युवाओं को है आश,

दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियों में अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी हुई है वह विदेश दौरे से  कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश लौट चुकी हैं।
मंगलवार या बुधवार को वह नई दिल्ली से देहरादून आ सकती हैं। चूंकि विधानसभा की सभी भर्तियों की जांच कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्पीकर से अनुरोध करने की बात कह चुके हैं। इसलिए निगाहें स्पीकर खंडूड़ी के फैसले पर हैं। माना जा रहा है कि स्पीकर तात्कालिक परिस्थितियों में सबसे पहले पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाएंगी। इस बात की संभावना है कि मामले में जांच का निर्णय लेने से पहले वह मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर सकती हैं। इसके बाद वह किसी निर्णय पर पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं विधानसभा बैक डोर भर्ती मामले में हरीश रावत भी मैदान में कूद गए है उनके द्वारा दावा किया गया है कि कोई भी उनके रिश्तेदार किसी सगे संबंधी का नाम बता दें जो विधानसभा में भर्ती हुआ है अब पूरे उत्तराखंड की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हुई है देखना होगा इस मामले में विधानसभा स्पीकर क्या निर्णय लेती है

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
115 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top