उत्तराखंड

ऋषिकेशः मेयर ने किया हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन, जनता से की ये अपील,,

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने आईडीपीएल के गीता नगर क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट का उद्वघाटन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इससे कालौनी में जंगली जानवरों के खोफ से मुक्ति मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम मेयर ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 33 के गीता नगर कालोनी में हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। मेयर ने शहर वासियों से विकसित शहर बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। मेयर ने कहा कि गुलदार एवं हाथी की आमद से यह क्षेत्र प्रभावित रहा है। हाई मास्ट लाईट लगने से जंगली जानवरों की आमद पर रोक के साथ सड़क दुघर्टनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने दिलाई हरित भविष्य की शपथ, वन विभाग संग किया वृक्षारोपण

इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की मुख्य सड़क पर प्रतिक्षालय की मांग भी रखी गई जिसपर महापौर ने कहा कि जल्द ही सामाजिक संस्थाओं से बात करके क्षेत्रवासियों की उक्त मांग को पूर्ण करा दिया जायेगा। इस दौरान हाई मास्ट लाईट की लंबित मांग पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों ने महापौर सहित क्षेत्रीय पार्षद का आभार भी जताया। इससे पूर्व हाई मास्ट लाईट के उद्वघाटन के लिए पहुंची महापौर ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनी और अनेकों समस्याओं का निस्तारण विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फोन लगाकर मौके पर ही करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

मौके पर क्षेत्रीय पार्षद विजय बडोनी,अनिल ध्यानी, विजय जुगरान, रिंकी राणा, सुधा बडोनी, अपर्णा सिंह, किरण त्यागी, रजनी बडोनी, धीरू रावत, विनोद पाल, अनसोया प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, आदित्य स्वरूप डंगवाल, अनूप बडोनी, अंकित मान, सरजू लोधी, कृष्णानंद भट्ट, राकेश सिंह, गोविंद रिमाल, संजय बडोनी, अजय बडोनी, एम पी बडोनी आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर
306 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top