उत्तराखंड

पॉलटिक्स:कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल क्या फिर बनेंगे अध्यक्ष: सूत्र

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से आज एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कांग्रेस गणेश गोदियाल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।सूत्रों के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई है कि राजनीतिक गलियारों में गणेश गोदियाल को लेकर जो चर्चाएं हैं। वह कुछ इस तरह है कि गणेश गोदियाल को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत ही कम मात्र 6 माह समय मिला और इस कार्यकाल में भी चार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

साथ ही खुद हरीश रावत ने मुख्यमंत्री का चेहरा होने के साथ-साथ ही चुनाव संचालन समिति का सारा काम अपने हाथों में लिया हुआ था।इन सब कारणों के चलते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को करने के लिए कुछ नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

जिसके चलते कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन सब चीजों को देखते हुए एक बार फिर से गणेश गोदियाल को पुनः एक बार प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर विचार विमर्श कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top