उत्तराखंड

ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश: उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां  ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है ये शव लेबर कॉलोनी के पास जंगल में मिला है।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मौके से कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा एक बैग भी मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे कि युवती की पहचान हो सके। युवती के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ है। मौके पर मिले बैग के अंदर एक रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जो 3 महीने पुराना है। टिकट हरिद्वार से उड़ीसा के कटक का है। अब पुलिस टिकट के आधार पर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

 

276 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top