उत्तराखंड

तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह में कर सकेंगे दर्शन, इसलिए लगी थी रोक…

देहरादूनः चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बाबा केदार के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। बतााया जा रहा है कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम में गृभ गृह में लगा प्रतिबंध हट गया है।ये प्रतिबंध रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण लगाया गया था। प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु  मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए मंदिर में दर्शनों के समय में भी बदलाव किया गया है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की इस वर्ष मई और जून में गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुले थे। पहले दिन ही 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओं को सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह में कर सकेंगे दर्शन, इसलिए लगी थी रोक…

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top