उत्तराखंड

पौड़ी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार लोग गंभीर घायल,,

पौड़ी: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर थापली-अणेथ मोटर मार्ग से आ रही है। यहां एक टैक्सी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये है। स्थानीय लोगों व पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थापली से अणेथ गांव को जा रही टैक्सी कार आरटिगा कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी।  वाहन में 5 लोग सवार थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में वाहन चालक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36) पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायलों  की पहचान अणेथ गांव के ही विष्णु (25) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।
141 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top