उत्तराखंड

मिशन2022:धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली हुए तैयार,नामांकन दाखिल कर उतरे चुनावी रण में,,,

देहरादून। राजधानी की धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक विनोद चमोली ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जनता विकास का मूड बना चुकी है। जनता को विकास के लिए कटिबद्ध प्रतिनिधि चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

 

पांचवी विधानसभा के लिए उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए इन दिनों नामांकन प्रक्रिया गतिमान है। गुरुवार को देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी एवं विधायक विनोद चमोली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

कोविड-19 के आलोक में निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के तहत चमोली ने रिटर्निंग ऑफिसर के सम्मुख नामांकन पत्र दाखिल किया।

नमांकन पत्र दाखिल करने के बाद विनोद चमोली ने कहा कि राज्य के लोग विकास चाहते हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भाजपा शासन को याद कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा शासन में आम जन की शासन/प्रशासन में सुनवाई होती है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली की धर्मपत्नी शशि चमोली,सुशील गुप्ता, महेश्वर बहुगुणा,महेश पांडे,रत्न सिंह चौहान,सविता चौहान,नीरज सेठी,भुवनेश कुकरेती,सूरज खत्री,अरुण चमोली,पवन गौड़,नवीन क्षेत्री आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top