उत्तराखंड

सड़क पर उतरे मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ,लोगों से मुलाक़ात कर कुशलक्षेम जान दी दीपावली की बधाई

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर नगर के मुख्य बाजारों में पहुंच कर स्थानीय व्यापारियों, खरीददारी करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

शनिवार को दीपावली के पावन अवसर पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर क्षेत्रों के बाजारों में स्थानीय व्यापारियों, फूल विक्रेताओं, पटाखा व्यापारियों एवं खरीदारी को पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम जानी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में रचा गया चिकित्सा इतिहास, स्तन कैंसर पीड़िता का नया स्तन बनाकर सफल सर्जरी

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल हैं दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय लोगों द्वारा हाथ से निर्मित दीप भी खरीदे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रांति:एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला जियो एआई रेडी स्कूल

मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर सभी लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति की भी कामना की। उन्होंने बधाई संदेश देने के दौरान लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी पर ज्ञान और संस्कृति का विराट उत्सव

इस मौके पर मंत्री श्री अग्रवाल जी की धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, अरुण बडोनी मस्तु आदि लोग उपस्थित रहे।

The Latest

To Top