उत्तराखंड

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में धूमधाम से मनाए गए गोवर्धन पूजन का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी की शिरकत



श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

मंगलवार को कार्यक्रम में शामिल मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के ल‍िए गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

यह भी पढ़ें 👉  बैठकः विधायक अग्रवाल ने कोतवाली ऋषिकेश के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के साथ की बैठक,  दिए ये निर्देश

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती- उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव, संशोधित विज्ञापन जारी 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  अहम बैठक: डॉ धन सिंह रावत के अधिकारियों को निर्देश, सूबे में मातृ मुत्यु दर कम करने के लिए बने रोड़मैप

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्ष वर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, वचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Most Popular

To Top