उत्तराखंड

Breaking: बरसात बन सकती है इस दिन आफ़त, मौसम विभाग का अलर्ट,,

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों को सावधान किया जाए। पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। लिहाजा 19 जुलाई को मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है रेड अलर्ट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को अमल में लाने की सलाह दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top