उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें पारः रेप का विरोध करने पर महिला की फोड़ी दोनों आंख, हालात नाजुक

श्रावस्ती:  उत्तरप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करता मामला आया है। बताया जा रहा है कि रेप का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की दोनो आंखे फोड़ दी है। घटना सोनवा क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार को खाना देने के बहाने घर में बुलाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और दोनों आंखों में धारदार हथियार से वार कर दिया।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महला विधवा है। वह गांव में लोगों से सहयोग लेकर अपना पेट भरती थी। महिला को गांव के ही दिनेश सिंह उर्फ ननकन्ने ने खाना देने के बहाने अपने घर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेरहमी से पीटा। दोनों आंख फोड़ दीं। इसके बाद उसे बेहोशी के हालात में घसीट कर घर के बाहर फेंक दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर महिला के परिवार के लोग पहुंचे।

बताया जा रहा है कि हमले के कारण महिला के आंख से खून आने लगा और रोशनी चली गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी। इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं एसपी अरविंद कुमार मौर्य में मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पीड़‍ित के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोप‍ी के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top