उत्तर प्रदेश

वारदातः जयमाला के बाद दुल्हन की मां की गोली मारकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में तब्दील…

मथुराः उत्तरप्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जैसे ही बेटी की वरमाला हुई उसी  दौरान अज्ञात शख्स ने दुल्हन की मां की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना मथुरा के नौझील के मुबारिकपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद जब दुल्हन वापस अपने कमरे में पहुंची तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दुल्हन ने देखा कि उसकी मां को किसी ने गोली मार दी। मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आधी रात खूनी तांडव! दीपावली पार्टी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

दुल्हन की मां की हत्या होने के बाद उनके परिजन सदमे में हैं। जिस घर में बेटी की शादी की शहनाई गूंज रही थी, वहां आज मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के दौरान घटना को किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

62 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top