उत्तराखंड

Khelo India-Fit India : टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए दिया संदेश, फुटबॉल खेलने की भी जताई इच्छा

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने खेलो इंडिया-फिट इंडिया के तहत उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें टाइगर ने प्रदेश के खिलाडि़यों के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टाइगर श्रॉफ के वीडियो संदेश पर आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलने की मंशा की जाहिर
बता दें कि खेलो इंडिया-फिट इंडिया के तहत टाइगर श्रॉफ ने अपने वीडियो संदेश में खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलने की मंशा भी जाहिर की है। टाइगर ने कहा कि वह खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

सीएम धामी ने जाताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि टाइगर श्रॉफ “खेलो इंडिया-फिट इंडिया” हेतु आपके द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को दी गई ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार। हमारी सरकार द्वारा नई खेल नीति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top