उत्तराखंड

पहल: तंबाकू से हर साल होती है 70 लाख से ज्यादा मौते, जागरुकता के लिए उठाया गया ये कदम

थौलधार। आम जनता में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता पैदा करने के लिए एक अच्छी पहल की जा रही है। 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में अब लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में विज्ञान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आम जनता को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के लिए जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें विज्ञान चौपाल के माध्यम से कई तरह की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही। लोगों को तंबाकू का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही अब विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ( 31 मई ) को समाज में तम्बाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव के लिए जन जागरूकता रैली निकाल कर क्षेत्र में एक अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विज्ञान चौपाल के संरक्षक राजेश चमोली ने बताया कि 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है।’ इसलिए उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञान चौपाल और रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
143 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top