उत्तराखंड

लापरवाही:पौड़ी का गूमखाल स्कूल का भवन जर्जर, कैसे हो आख़र ज्ञान,,

पौड़ीः उत्तराखंड सरकार जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में शिक्षा को लेकर कई बड़े दावें करती है। जहां एक ओर सरकार सर्वशिक्षा अभियान चलाती है लेकिन प्राथमिक विद्यालयों की हालत यह है कि छात्र जान जोखिम में डाल कर पढ़ने को मजबूर है। पौड़ी के प्राथमिक स्कूलों के जर्जर भवनों में टपकती छत के बीच पढ़न को मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर होने के कारण बारिश में ही पानी टपकता है । स्कूल की छत गिरने का डर बना रहता है। छत जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में बच्चें अपनी जान जोखिम में डालकर इन भवनों में पढ़ रहे है। और शिक्षक पढाने को मजबूर है। कई बार विभाग को बताने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

बता दें कि राज्य के कई प्राथमिक विद्यालयों की हालत यह है कि छात्र या तो खुले आसमान के नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या जर्जर इमारत में छात्र पढ़ने को मजबूर हैं। मानसून में कभी भी ये जर्जर भवन न सिर्फ बच्चों के लिए परेशानी का सबब है। बल्कि टपकती छत में पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। बच्चें जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
92 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top