उत्तराखंड

यहां यूपी के पर्यटकों के साथ हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

नैनीताल। नैनीताल के भूमिया धार क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। यहां कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
दरअसल, यूपी के शाहजहांपुर से पर्यटक नैनीताल घूमने जा रहे थे कि तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दो 2 लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक कैंची धाम जा रहे थे। वहीं घटना के बाद फूड वेन संचालित करने वाले युवकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना चना के बाद मौके पर पहुंची भवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर एक पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top