Sports

उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश एक रात में बने करोड़पति, जानिए कहानी…

उत्तराखंड के कई लोगों की किस्मत फैंटेसी लीग ने बदल दी है। इस बार ड्रीम-11 ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेरीनाग क्षेत्र के गांव ( राईआगर) में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया की किस्मत बदली है। हरीश ने ड्रीम-11 एप की जरिए रातोंरात 1 करोड़ रुपए जीते हैं। रातोरात करोड़पति बने हरीश  काफी खुश हैं और अब उनके घर के आर्थिक हालात पहले से अच्छे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

बताया जा रहा है कि हरीश ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। इस लीग में उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते। हालांकि टैक्स कटने के बाद उनके खाते में 70 लाख रुपए आएंगे। हरीश का कहना है कि वह ड्रीम-11 के विजेता बनने के बाद भी चाय की दुकान का संचालन जारी रखेंगे। बता दें कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. मुंबई की यह आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार है।

बता दें कि  हरीश की ओर से चुने गए सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर वह एक करोड़ की धनराशि जीतने में कामयाब रहे. ऐसे में हरीश को जैसे ही ड्रीम इलेवन की ओर से एक करोड़ की रकम जीतने की जानकारी लगी वह खुशी से झूम उठे।

 

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
129 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top