उत्तराखंड

हरिद्वारः टोल प्लाजा पर गनर के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से फोड़ा सिर…

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी वारदात की खबर आ रही है। यहां टोल प्लाजा पर खानपुर विधायक उमेश कुमार (Khanpur MLA Umesh Kumar) की सुरक्षा में तैनात गनर के साथ मारपीट (Gunner of Khanpur MLA assaulted) का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से गनर का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खानपुर विधायक उमेश कुमार की सुरक्षा में तैनात गनर अपने परिचितों के साथ एक रिश्तेदार की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। इस दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचने पर गनर द्वारा उत्तराखंड पुलिस का हवाला देकर बैरियर खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने बैरियर नहीं खोला और गनर के साथ अभद्रता की।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

इतना ही नही आरोप है कि जैसे ही गनर कार से उतरा तो टोल प्लाजा के कर्मचारी इकट्ठा हो गए और उन्होंने लाठी डंडों से उस पर और उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। गनर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं खानपुर विधायक ने मामले से किनारे किया है। उनका कहना है कि इस मामले पर मेरा कोई लेना देना नहीं है। जानबूझकर मेरा नाम घसीटा जा रहा है।

हरिद्वारः टोल प्लाजा पर गनर के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से फोड़ा सिर…

76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top