उत्तराखंड

Good Job: इस रेंज की यह पहल क़ाबिले तारीफ़, गढ़वाली भाषा मे जागरूक कर रहा वन विभाग,,

ऋषिकेश। अपने कर्तव्यों का निर्वहन इन दिनों समूचे उत्तराखंड में पूरा वन महकमा पुरजोर से कर रहा है। लगातार बढ़ रही आगज़नी घटनाओं से वन संपदा से लेकर जंगली जानवरों,पशु,पक्षियों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में मुनिकीरेती/नरेंद्रनगर वन विभाग की एक अनूठी पहल सामने देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

यंहा रेंजर विवेक जोशी के नेतृत्व में कर्मचारी जगह जगह गढ़वाली भाषा से अंकित स्लोगनों के बोर्ड लगाने के अलावा स्थानीय ग्रामीणों को वन क्षेत्र में आग की घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। यही नही इस प्रकार की घटना होने के दौरान क्या क्या मुख्य तथ्यों को अपनाया जाना चाहिए उसके बारे में बताया एवम उन्हें अमल में लाने की अपील भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

इसके अलावा सभी लोगों से वीडीयो के माध्यम से स्वयं रेंजर विवेक जोशी लोगों से वनाग्नि जैसी घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए गढ़वाली भाषा के अपील कर रहे हैं, जो कि क़ाबिले तारीफ़ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वन विभाग गांव-गांव जाकर गोष्ठियों का आयोजन कर गढ़वाली में संदेश प्रसारित कर रहा है। ग्रामवासियों से आग न लगाने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top