उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड में यहां नहाते हुए बहे पांच युवक, मचा हड़कंप,,

उत्तराखंड: ऋषिकेश में जहां पांच साल की बच्ची को गंगा में तलाशा जा रहा है। वहीं रुड़की गंग नहर में पांच युवकों के बहने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नहाते समय पांच युवक अचानक लापता हो गए। जिनमें तीन युवकों को बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की सोलानी पार्क में गंग नहर मे नहाते समय  पाँच युवक डूब गए। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुँचे गोताखोरों ने 3 को बचा लिया है। जबकि एक युवक की मौत हो गई है। एक अभी भी लापता है। जिसकी तालाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही जल पुलिस और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जल पुलिस ने तीन युवकों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। जिनमें से एक युवक का शव पुलिस ने गंगनहर से बाहर निकाल लिया है जबकि दूसरे युवक की तलाश सरगर्मी से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

 

112 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top