उत्तराखंड

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजा समन…

दिल्ली: सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को समन भेजा है। मनी लांड्रिंग मामले में यह समन भेजा गया है। 8 जून को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी को 2 जून को बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए वक्त दिए जाने की मांग की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी कर आठ जून को तलब किया है। यह मामला पार्टी समर्थित ‘यंग इंडियन’ में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में हाल में दर्ज किया गया था। समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी धनशोधन निषेध अधिनियम के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान बयान दर्ज करना चाहती है। समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड प्रकाशित करता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है. ईडी ने हाल ही में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

गांधी परिवार के खिलाफ ईडी के समन के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा है। लेकिन हम डरेंगे नही, झुकेंगे नहीं… सीना ठोक कर लड़ेंगे।’ अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि मामला पुराने केस से संबंधित है जिसे 2015 में बंद कर दिया गया था और  फिर से खोला गया है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने सोनिया और राहुल को समन जारी करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। मनी लांड्रिंग का कोई सुबूत नहीं है और न ही मनी एक्‍सजेंच का कोई सबूत है। नेशनल हेराल्‍ड मामले में इक्विटी में केवल कन्‍वर्जन या ऋण दिया गया है। उन्‍होंने कहा, “हम डरेंगे और झुकेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे। “सुरजेवाला ने कहा, “यह एक राजनीतिक लड़ाई है। समन कुछ दिन पहले भेजा गया था। यदि आवश्‍यक हुआ तो सोनिया गांधी निश्चित रूप से जाएंगी। हम उन्‍हें लिख रहे हैं और राहुल गांधी के लिए कुछ समय मांगेंगे। ”

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजा समन…

66 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top