उत्तराखंड

Domestic Voilence:सोचा कभी कि ऐसा भी हो सकता है,पढ़िए संविधान के जिम्मेदार,पत्नी पीड़ित इस व्यक्ति की दास्तां,,,

देश। एक विवादित दंपत्ति, दोनों कानून के रखवाले हैं। एक पुलिस में तो दूसरा वकील है लेकिन आरोप है कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर जुबानी और शारीरिक हमले करते रहे हैं। अब एक बार फिर मामला सामने है जहां लंबे समय से मीडिया में चर्चित एक पुलिस अफसर पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने जख्म दिखाकर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी उन्हें पीटती हैं वहीं वकील पत्नी ने भी आरोप लगाए हैं कि उनके पति अब दूसरी शादी करना चाहते हैं जिसके लिए ये ड्रामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

झारखंड के रामगढ़ जिले में पोस्टेड पुलिस अफसर किशोर कुमार रजक ने अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जख्म दिखाए और बचाने की गुहार लगाई है। वीडियो फ़ोटो शेयर करके कहा है कि उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव से उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। किशोर कुमार रजक रामगढ़ में एसडीओपी के पद पर तैनात हैं। उनका पत्नी से बीते पांच साल से विवाद चल रहा है। एक बार फिर दोनों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। इधर, पत्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा है वह दूसरी शादी करना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। रजक ने वीडियो फ़ोटो शेयर कर कहा है कि उनकी पत्नी ने उनके दाहिने हाथ को खरोंच लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह पिछले 5 साल से लगातार घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे हैं। अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षा ने रुपए वसूलने के लिए राजनीतिक साजिश रची है। उनकी पत्नी लखनऊ व अन्य शहरों में कई अधिकारियों को गंभीर आरोप में फंसा कर ब्लैकमेल करती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

रजक ने कहा कि उनकी पत्नी ने उन पर अनगिनत बार हमला भी किया है। एसडीपीओ ने बिन्दुवार लिखा है कि उनकी पत्नी कैसे प्रताड़ित करती है। उनकी और उनके माता पिता की छवि को धूमिल करना चाहती है और उन्हें SDPO Ramgarh के पद से हटाना चाहती है। उनकी पत्नी अपने आपराधिक इतिहास को छुपाने के लिए असामाजिक तत्वों और कुछ नेताओं से मिलकर उनके खिलाफ अभियान चलाकर कुछ माननीय विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और सरकार की छवि धूमिल करना और तीखी आलोचना करने में लगी है।

साभार-साइनिंग उत्तराखंड

91 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top