उत्तराखंड

धामी ने कपकोट में किए 99.76 करोड़ के विकास योजनाओं का शिलान्यास, कहा- महिलाओं के सशक्तिकरण में बढ़ाई मुहिम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बागेश्वर जिले के कपकोट दौरे पर 99.76 करोड़ की 37 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने चेलि ब्वारी कोतिक में भी प्रतिभाग किया और कहा कि कन्यादान से पहले विद्यादान की..

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने बागेश्वर जिले के कपकोट दौरे पर 99.76 करोड़ की 37 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने चेलि ब्वारी कोतिक में भी प्रतिभाग किया और कहा कि कन्यादान से पहले विद्यादान की संस्कृति को अपनाएं।

धामी ने कपकोट विकास खंड से केदारेश्वर मैदान तक रोड शो किया और लोगों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कदम उठा रही हैं। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की मदद से शक्तिशाली बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति का विशेष योगदान है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलायें आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर की ग्रामीण महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही ही शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी उनकी सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की पहल करते हुए कहा कि कन्यादान से पहले विद्यादान करें।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

सीएम ने कहा कि सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृ वंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं महिला सशक्तीकरण की एक मिसाल हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने बाहरी व्यक्तियों द्वारा प्रदेश में कृषि और उद्यान के नाम पर जमीन खरीदने पर रोक लगा दी है। इससे प्रदेश को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसाय, उद्योग और स्टाटर्अप के नाम पर जमीन खरीदने पर रोक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

लोकसभा सांसद अजय टमटा ने कहा कि प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 18.87 करोड़ की 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 80.89 करोड़ लागत की 26 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। धामी ने साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण के साथ ही कौतिक में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। इसी बीच सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड के तहत मातृशक्ति का पूजन भी किया और शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top