उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में दो वन रक्षकों को डीएफओ ने किया निलंबित, जानिए वजह,,

रामनगर: उत्तराखंड वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। रामनगर में दो वन रक्षकों को डीएफओ ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पूर्व अवैध पेड़ कटान मामले में जांच के बाद डीएफओ बलवंत सिंह ने रामनगर तराई पश्चिमी के शिवनाथपुर क्षेत्र में तैनात दो वन रक्षकों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले शिवनाथपुर क्षेत्र में 4 दिन पूर्व खैर के साथ ही अन्य पेड़ों का अवैध तरीके से तस्करों ने कटान कर लिया था। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले में कुछ वन रक्षकों की मिलीभगत से वन तस्करों ने अवैध पेड़ कटान को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

आरोप है कि वन रक्षक शंकर सिंह और महेंद्र सिंह की मिलीभगत से वन तस्करों ने अवैध कटान को अंजाम दिया था। जांच के बाद दोनों को तत्काल निलंबित पर दिया गया है। आगे भी जांच की जा रही है। डीएफओ का कहना है कि अगर अन्य कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

307 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top