उत्तराखंड

Congratulations:एक फिल्मी डायलॉग को चरितार्थ कर गए धामी,कि “हार कर भी जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं”

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के असमंजस पर ब्रेक लग गया। फिर से पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के पद पर कमान संभालेंगे। हालांकि वह खटीमा से निर्वाचित नही हो पाए,लेकिन हाईकमान ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। औऱ इन्हीं कारणों से उन्होंने एक चर्चित फिल्मी डायलॉग को चरितार्थ कर दिया,,कि “हार कर भी जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं” ऐलान होने बाद मुख्यमंत्री धामी ने अपने शीर्ष नेताओं और प्रदेश की जनता के लिए अपनी फेसबुक वॉल पर कुछ लिखा है,आप भी पढ़ लीजिये

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

“मुझे उत्तराखण्ड राज्य के ‘मुख्य सेवक’ का पुनः दायित्व दिए जाने पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी व केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी सहित शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को इस ज़िम्मेदारी के लिए उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु मैं दृढ़ संकल्पित हूं। हम वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का ‘विकल्प रहित संकल्प’ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और मेरा प्रत्येक क्षण उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित रहेगा”

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

जय हिंद – जय उत्तराखण्ड

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top