उत्तराखंड

सीएम धामी 7 अप्रैल को पहुंचेंगे मसूरी , इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

देहरादूनः सीएम धामी दोबारा सत्ता में आने के बाद फुल एक्शन में है। जहां वह चुनावी घोषणाओं को पूरा करने की कवायद में जुटे है। तो वहीं अब वह धरातल पर योजनाओं को उतार रहें है। इसी कड़ी में 7 अप्रेल को सीएम धामी मसूरी जाएगें। यहां वह मसूरी उप जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे।  सीएम के मसूरी दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 7 अप्रैल को मसूरी का दौरा प्रस्तावित है। सीएम के दौरे के मद्देनजर मंगलवार यानि आज एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने सीएम के दौरे को देखते हुए हॉस्पिटल प्रशासन को सभी इंतजाम पहले से ही करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

इसके साथ ही एसडीएम ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को भी शहर में साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बैठक के बाद एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने सीओ के साथ मसूरी उप जिला चिकित्सालय और टाउन हॉल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
105 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top