उत्तराखंड

गुजारिश:CM धामी की गुजारिश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल बढ़ा

देहरादून। उत्तराखंड की पहली महिला Chief Secretary राधा रतूड़ी को CM पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र की मोदी सरकार ने 6 महीने का Extension दे दिया।उनको सितम्बर-2024 तक के Extension का आदेश केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 1 मार्च को जारी कर दिया। CM पुष्कर ने राधा को CS बनाने और सेवा विस्तार देने का वादा पूरा कर दिखाया।CS राधा ने सेवा विस्तार पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह सरकार की योजनाओं को और तेजी से अंजाम दे के उनकी अपेक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेंगी। उत्तराखंड के लोगों के विश्वास और स्नेह-सहयोग के लिए उन्होंने आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारी पकड़ने की तकनीक पर बड़ा मंथन

ने जुलाई-23 में ही ये Story कर दी थी कि राधा रतूड़ी को CM पुष्कर न सिर्फ मुख्य सचिव बनाएंगे बल्कि उनको 6 महीने का सेवा विस्तार भी दे दिया जाएगा।राधा के CS बनने और Extension की खबर पर पुष्कर और मोदी सरकार की मुहर फिर से लग गई।

राधा का तय कार्यकाल मार्च-24 तक था.लोकसभा चुनाव आने और मुख्यमंत्री की विश्वासपात्र होने के साथ ही राधा ने अचानक ही अपनी कार्यशैली को बहुत तेज और Result Oriented कर दिया है।इससे मुख्यमंत्री को भी बहुत सहूलियत हो रही।उनकी योजनाओं और कार्यों को तेजी मिलने लगी है।

लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और BJP अब महिला सशक्तिकरण का नारा पुरजोर ढंग से बुलंद कर सकेंगे।Congress की NDT सरकार ने देश की पहली पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य (अब मरहूम) के तौर पर दी थी। पुष्कर ने महिला CS दे के उत्तराखंड में इतिहास लिख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारी पकड़ने की तकनीक पर बड़ा मंथन

साल 1988 batch में top-10 में रहने के बावजूद राधा को CS बनने के लिए लम्बा इन्तजार करना पडा।All India IAS Gradation List में उनसे कहीं नीचे अपने ही बैच के डॉ सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड में उनसे ऊपर हो गए थे। ऐसा इसलिए हुआ था कि उनको शादी (पूर्व DGP अनिल रतूड़ी उनके पति हैं) के चलते Cadre परिवर्तन करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारी पकड़ने की तकनीक पर बड़ा मंथन

नियमानुसार Cadre बदले जाने पर अपने बैच में सबसे नीचे जाना पड़ता है। राधा को तब झटका लगा था जब डॉ सुखबीर को CS बनने के बाद 6 महीने का सेवा विस्तार भी जुलाई-23 में दे दिया गया था। उसी वक्त ने एक साथ दो स्टोरी लिखी थी। एक में डॉ सुखबीर को Extension का जिक्र था.दूसरे में राधा को भी CS बनाने के CM के फैसले और फिर सेवा विस्तार देने का उसी वक्त जिक्र था.उत्तराखंड में CS को सेवा विस्तार कम ही मिला है।नृप सिंह नपलच्याल-सुभाष कुमार (2 बार) को भी सेवा विस्तार मिला था।

The Latest

To Top