उत्तराखंड

चारधाम यात्राः गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तीथि का ऐलान, जानिए कबसे कर सकेंगे दर्शन

उत्तरकाशी: चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है। नवरात्र के पहले दिन विधि विधान के तहत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहुर्त तय कर दिया गया है। आगामी 03 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।  कपाट खुलने का समय सुबह 11.15 बजे निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। बताया जा रहा है कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 2 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में करेगी।  इसके बाद 3 मई को 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि श्रद्धालु आने वाले 6 महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के निर्माण दर्शन कर पाएंगे। और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं  यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

 

54 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top