उत्तराखंड

चारधाम यात्राः केदारनाथ धाम के लिए सभी हवाई सेवाएं इस दिन से होंगी बंद…

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। लोग रोजाना हवाई सफर कर केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे है। लेकिन चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आ रही है। बारिश की वजह से केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को बंद किया जा रहा है। मॉनसून की दस्तक के कारण सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद होने जा रही है। 30 जून से हवाई सेवाएं बंद होने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मॉनसून की दस्तक से पहले सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया हैं। केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। पहले 10 जुलाई तक हेली सेवाएं देने का फैसले लिया गया था लेकिन अब उसे बदल दिया गया है। केदारनाथ में कुल 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस साल 81 हजार से ज्यादा केदार भक्तों ने हेली सेवा का लाभ लिया। अब सितंबर से हेली सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के लिए छह मई से हवाई सेवाएं शुरू हो गई थीं। नौ हवाई कंपनियों द्वारा सेवा दी जा रही थी। सात हवाई कंपनियां अब तक लौट चुकी हैं। हेली कंपनियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए सेवाएं देने का निर्णय लिया है। केदारनाथ में मौजूदा वक्त में आर्यन व हिमालय हेली अपनी सेवाएं दे रही हैं, जो 30 जून से बंद हो जाएगी। इस वर्ष 14,665 उड़ानों से कुल 81,494 तीर्थ यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

चारधाम यात्राः केदारनाथ धाम के लिए सभी हवाई सेवाएं इस दिन से होंगी बंद…

70 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top