उत्तराखंड

ब्रेकिंगः उत्तराखंड में इस पार्टी ने किया संगठन विस्तार, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,,

देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से संगठन का विस्तार किया है। पार्टी को मजबूती देने के लिए 21 लोगों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  आज प्रदेश कार्यालय में आप का तीसरा संगठन विस्तार किया गया।  प्रदेश संगठन सह समन्वयक समेत अलग-अलग विंग के तीन अध्यक्ष, एक प्रदेश उपाध्यक्ष और 6 प्रदेश संगठन सचिव समेत दस प्रदेश सचिव बनाए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

आज आम आदमी पार्टी ने जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं उनमें डीके पाल को संगठन सह समन्वयक, राजेश बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, नीतीश जोशी को प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, पंकज अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष परिवहन विंग, शादाब आलम को प्रदेश अध्यक्ष औद्योगिक विंग जैसे कई अन्य दायित्व भी सौपें गए हैं।

81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top