उत्तराखंड

Breaking: श्रीनगर गढ़वाल में दो मासूमो की गदेरे में डूबने से मौत, मंत्री ने जताया दुःख,,

श्रीनगर। बिलकेदार गदेरे में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

दरअसल, यह घटना घटना बुधवार देर शाम की है। बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।दोनों बच्चे बिलकेदार गदेरे में बने तालाब में नहाने चले गए थे। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों गदेरे में बने तालाब में डूब गए। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चों के शव को गदेरे में बने तालाब से बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी के संग सामाजिक सौहार्द का संदेश दे गया इमरान देशभक्त परिवार का विवाह समारोह

एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते देर रात चरण सिंह और महेश सिंह निवासी बिलकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके बेटे सक्षम और मयंक शाम को घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। इस पर थाने से तत्काल बच्चों की खोजबीन के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल, प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला ने पुलिस टीम के साथ बिलकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की।

यह भी पढ़ें 👉  “गोल्डन मिनट” बचाएगा नवजातों की जिंदगी, हिम्स में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

वहीं, रात करीब 12:30 बजे दोनों गुमशुदा बच्चों के कपड़े बिलकेदार गदेरे में बने तालाब में मिले। जहां पर पुलिस टीम की ओर से तालाब में दोनों बच्चों की खोजा गया। काफी खोजबीन के बाद दोनों को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लेकिन मौके पर दोनों बच्चे मृत पाए गए। वहीं पुलिस ने बरसात के दौरान नदी नालों और तालाबों की ओर न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स में नर्सिंग सेवा का गौरवगान, समर्पण और संवेदना को मिला सम्मान

वहीं इस घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व कैबनेट मिनिस्टर मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। कहा कि “दुःखद खबर सुनकर आहत हूं,बिलकेदार गदेरे में नहाते वक्त मेरी विधानसभा देवप्रयाग के न्याय पंचायत अकरी बारजुला न्यूली मठुरगांव के दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई है। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए संगीता W/oचरण सिंह व महेश सिंह के परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।”

Breaking: श्रीनगर गढ़वाल में दो मासूमो की गदेरे में डूबने से मौत, सनसनी…

135 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top