उत्तराखंड

Breaking news: राज्य स्थापना दिवस पर CM की घोषणा,यंहा खुलेंगे रिहैब सेंटर,और भी बहुत कुछ,पढ़िए ख़बर,,,

देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ प्रदेशवासियों को बधाई भी दी,साथ ही 10 घोषणाएं कर तोहफ़े के रूप में दी हैं।

–क्या हैं घोषणाएं पढ़िए

1– जिला स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

2– राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू की जाएगी।

3– उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई. जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपए पेंशन मिलती थी, उन्हें अब 4500 रुपए मिलेंगे. जिन्हें 5000 रुपए पेंशन मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

4– गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।

5– देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।

6– राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

7– 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपए उपहार राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

8– प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।

9– सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।

10– राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा। पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top