उत्तराखंड

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है

देहरादून 28 नवंबर।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दोनों धामों में पीएसी व नागरिक पुलिस के अलावा बीकेटीसी के कार्मिक तैनात हैं। धामों में आईटीबीपी की तैनाती के लिए शासन स्तर से प्रयास चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं ऋषिकेश की अहम समस्याएं

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीडिया में प्रकाशित समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने के पश्चात डेढ़ सेक्सन पीएसी (9 सुरक्षाकर्मी) और सिविल पुलिस के पांच जवान ड्यूटी पर तैनात हैं। इसके साथ ही बीकेटीसी के दो कार्मिकों को भी वहां तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का किया लोकार्पण, भिक्षावृत्ति और बालश्रम से बच्चों को नई दिशा

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में लगभग दो दर्जन से अधिक पीएसी व नागरिक पुलिस के जवान मंदिर की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा बीकेटीसी के चार कार्मिक भी ड्यूटी पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की ईदगाह में दंगल का भव्य आयोजन, पूर्व मेयर ने किया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति दोनों धामों में शीतकाल में भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

The Latest

To Top