उत्तराखंड

BJP ने CM धामी पर जताया भरोसा, इन तीन राज्यों की चुनावी जिम्मेदारी संभालेंगे

उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर  अपनी अलग पहचान बना चुके मुख्यमंत्री धामी अब विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी ने उन्हें राजस्थान,छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया।

 

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, अब भाजपा के लिए विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। उन्हें भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल में मतांतरण के खिलाफ देश में कठिन कानून बनाया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2022 में आयोजित विधानसभा चुनाव में व्यापक बहुमत हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking:ऋषिकेश नगर निगम संविदा कर्मी ने लगाई गंगा मे छलांग,तलाश जारी

इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की। समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल का दबदबा

मुख्यमंत्री धामी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड को सशक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। इस दृष्टि से भी धामी सरकार ने कई नए कदम बढ़ाए हैं। चारधाम यात्रा व कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में रिकार्ड बना चुकी है। यात्रा प्रबंधन के लिए धामी ने ठोस रोडमैप के आधार पर कार्य किया। अब ऐसे ही निर्णयों के आधार पर बनी मुख्यमंत्री धामी की छवि को भाजपा भी अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भुनाने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी अगले माह नवंबर में लगभग पांच दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट पहुंची श्री दरबार साहिब

 

Most Popular

To Top