उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, ये आदेश किया जारी,,

देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। जहां सीएम धामी उपचुनाव जीतने के लिए कमर कस चुकी है। तो वहीं कांग्रेस भी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। चुनाव आयोग ने सुबूत के साथ बीजेपी के खिलाफ आचार संहिता का उल्ल्घन करने की शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने बड़ी कार्रवाई कर अधिकारी की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा और सरकार पर चंपावत उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए  निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की थी , जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने आपत्ति का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से नामित सहायक अभियंता , ग्रामीण निर्माण विभाग , ऊधमसिंह नगर जनपद के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल की नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

वहीं मामले में  कांग्रेस का कहना है कि इससे साफ है कि चंपावत में सत्ताधारी दल आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है । मथुरादल जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में मदमस्त है । खुलेआम भाजपा चंपावत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है । उन्होंने कहा कि हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि भाजपा आदर्श आचार संहिता का सम्मन करते हुए संविधान के दायरे में रह कर चुनाव लड़ेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
106 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top