उत्तराखंड

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, BJP ने रुड़की मेयर को किया निष्कासित…

रुड़कीः उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। भाजपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए रुड़की मेयर को निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि रुड़की मेयर गौरव गोयल को कई कारणों से पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। जिसका पत्र जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर मेयर गौरव के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मेयर लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है। इतना ही नहीं उनपर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि रुड़की के सुबोध गुप्ता ने मेयर गौरव गोयल पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में भी गया। 25 लाख मांगने सम्बन्धी मेयर का ऑडियो भी वॉयरल हुआ था। फोरेंसिक जांच में ऑडियो में मेयर गोयल की आवाज का मिलान किया गया था। जांच में गोयल की ही आवाज पायी गयी। इसके बाद से ही विपक्ष व अन्य पार्षद मेयर गोयल के खिलाफ जांच की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर, BJP ने रुड़की मेयर को किया निष्कासित…

70 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top