उत्तराखंड

Big Breaking: गंगा में नहाते समय लहरों में ओझल हुए दो सगे भाई, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां कनखल थाना क्षेत्र में दो भाई गंगा की लहरों में ओझल हो गए है। बच्चों के डूबने से परिवार में  कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को जगजीतपुर के रहने वाले दो भाई नैतिक (16) और हर्ष (13) घर से साइकिल पर गंगा नहाने के लिए साखी घाट पहुंचे थे। साखी घाट पर दोनों रेलिंग पर चढ़े और गंगा की मुख्यधारा में कूद गए, लेकिन धारा के विपरीत नहीं लौट पाए और बह गए। देखते ही देखते दोनों बच्चें आंखों से ओझल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ रेस्क्यू शुरू कर दिया है। साथ ही बच्चों के बारे में जानकारी ली जा रही है। घटना की सूचना से परिवार में  कोहराम मच गया है।

76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top