उत्तराखंड

Big Breaking: यहां जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 12 दिन से था लापता…

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगल में पुुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक 12 दिन से लापता था। शनिवार को बिधि बिहार के ऊपर जंगल मे फंदे पर लटकी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की पहल: गंगा तट पर चला स्वच्छता महाअभियान, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जंगल से बदबू आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उनकी शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान मनीष पुत्र शेर सिंह बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में नौकरी करता था और नशे का आदी था । इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी काफिले की जल्दबाजी या लापरवाही? कार क्षतिग्रस्त, स्कूटी सवार गिरा

पूछताछ में पता चला है कि 12 दिन पहले वह अपने पिता से पैसे मांग रहा था। लेकिन पिता ने नहीं दिए थे। जिसके बाद वह घर से शादी मे जाने की बात कहकर निकला था जब काफी दिनों तक उसका पता नही चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।  आज युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। शव 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Big Breaking: यहां जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 12 दिन से था लापता…

125 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top