उत्तराखंड

Big Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां की मौके पर मौत, बेटी घायल,,

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रही बेटी को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शिवालिक के-109 निवासी शहनाज परवीन (68) पत्नी एम जे खान अपनी बेटी के साथ शिवालिक नगर से सिडकुल डेंसी चौक की तरफ से स्कूटी पर बहादराबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान डेंसी चौक के पास स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर  मार दी। टक्कर लगते ही जहां स्कूटी चला रही लड़की एक तरफ गिरी तो वहीं स्कूटी पर बैठी शहनाज ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि इस मामले में एक टीम को लगाकर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं, ताकि फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाया जा सके। फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
79 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top