उत्तराखंड

Big Breaking: पौड़ी डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को किया निलंबित, जानें मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिलाधिकारी ने पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन फर्जीवाड़े में मिलीभगत के चलते दोनों कर्मियों पर गाज गिरी है, साथ ही दोनों पर लगे आरोपों की जांच एसडीम कोटद्वार को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चौबट्टाखाल तहसील में एक व्यक्ति ने अपनी 25 साल पहले मृत हो चुकी चाची की जमीन का वारिस होने का दावा किया। इस मामले में राजस्व उपनिरीक्षक व कानूनगो ने भी उस व्यक्ति के साथ मिलकर जमीन के गलत दस्तावेज बना डालें। मामले में डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत और लैंसडाउन में तैनात राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

बताया जा रहा है कि निलंबित कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत को लैंसडाउन और राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को थलीसैंण तहसील से सबंद्ध किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने उक्त दोनों के मामलों की जांच उपजिलाधिकारी कोटद्वार को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
137 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top