उत्तराखंड

Big Breaking: देहरादून में साईकिल न मिलने से नाराज बेटी ने लगाई फांसी, सदमें में माता पिता

देहरादूनः राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 साल की वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है कि मृतका वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी । मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा दी । बेटी को फंदे पर लटका देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा ।  108 की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल  लाया गया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू  कर दी है। वहं बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता – पिता और परिजन सदमें हैं । उनका कहना है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
292 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top