उत्तराखंड

Big Breaking : ऋषिकेश में कृषि मंडी समिति के बाहर चार दुकानों में लगी आग! लाखों का सामान जलकर हुआ राख

हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। और कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित कर दिया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान भी खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top