उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस को चंपावत उपचुनाव से पहले बड़ा झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

खटीमा: उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति जारी है। जहां चंपावत उपचुनाव के चलते सियासी हलचल तेज है। वहीं कांग्रेस को एक के बाद झटके लग रहे है। शुक्रवार को वरिष्ठ नेता के कांग्रेस का साथ छोड़ आप में शामिल होने के बाद अब कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस नेता और चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। वही, चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ भाजपा में शामिल हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेता विजय वर्मा, उनके समर्थक, चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्य, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास शाह, जेयष्ठ प्रमुख मोहन चंद्र, कनिष्ठ प्रमुख निर्मला भट्ट जैसे नेता भाजपा में शामिल हो गए।  सभी लोगों को चंपावत जिले के चुनाव प्रभारी परिवहन मंत्री चंदन राम दास और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

वहीं  चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक हरीश धामी फिर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ दिखाई दिए। सार्वजनिक रूप से मुलाकात की वजह विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को बताया गया, लेकिन राजनीतिक रूप से कांग्रेस विधायक के मुख्यमंत्री से मिलने के दूसरे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top