उत्तराखंड

बड़ा हादसाः उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर सीधे मकान की छत पर जा गिरा ट्रक, एक की मौत, घर क्षतिग्रस्त,,

देहरादूनः उत्तराखंड में जहां एक और बारिश के चलते पहाड़ से मौत बरस रही है। तो वहीं सड़के भी खूनी हो गई है। बारिश  के वाहन दुर्घटना की खबरें बढ़ गई है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां बाड़ेछीना इलाके में ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान की छत पर आ गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, पांच दिवसीय CAD मॉडलिंग बूटकैंप संपन्न

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बीती देर रात ईटों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा था। इस दौरान बाड़ेछीना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है। जिस घर पर ये वाहन गिरा है, वो भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में 123वीं विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति का शव क्रेन और जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। जिसे टीम ने जिला पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक की पहचान पंकज धपोला (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बिलखेत, बागेश्वर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

 

86 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top