उत्तराखंड

काम की खबर: घर से निकलने से पहले आज जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान, गुरुनानक जयंती पर देहरादून में रूट डायवर्ट

देहरादून। अगर आप आज किसी काम या अन्य कारणों से घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें। सिख धर्म के पहले गुरु श्री नानक देव महाराज के जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ उत्तराखंड में मनायी जा रही है। 5 नवंबर 2022 को गुरु नानक देव जी महाराज के जयंती अवसर पर देहरादून में सिख समुदाय द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसकी देखते हुए दून शहर की ट्रैफिक यातायात का को शनिवार के दिन डाइवर्ट किया गया है। ऐसे में यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चैपहिया के बजाए दुपहिया और मुख्य मार्ग के बजाए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि उन्हें ज्यादा असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

यह है ट्रैफिक प्लान

  • गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, गांधी रोड़, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार।
  • शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिंस चौक के बीच पहुंचने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल और बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिंस चौक की ओर नहीं जाएगा।
  • शोभायात्रा के प्रिंस चौक से निकलने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जाएगा। सीएमआई से प्रिंस चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के बीच होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top