उत्तराखंड

बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: डोईवाला में 5 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए की टीम ने बताया कि बलविंदर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के भूमि पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़कों सहित अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने भविष्य में भी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे किसी भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियां शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनती हैं और आम नागरिकों के हितों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृति की जांच अवश्य करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा है और जहां भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की शिकायत मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति निर्माण या प्लॉटिंग करना नियमों का उल्लंघन है, जिसके खिलाफ ध्वस्तीकरण सहित नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की सूचना प्राधिकरण को देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

The Latest

To Top