उत्तराखंड

बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने आज विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पार्वती दास को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने पार्वती दास को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने जाहिर की खुशी 

पार्वती दास को शपथ दिलाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने खुशी जाहिर करते हुए पार्वती दास को शुभकामनाएं दी। वहीं, शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक पार्वती दास ने बागेश्वर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि मंत्री चंदन रामदास ने जो काम शुरू किया था, उसको आगे बढ़ाएंगे। जिसके तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम, 200 बेड का हॉस्पिटल बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

सीएम धामी ने पार्वती दास को दी बधाई

पार्वती दास के विधानसभा सदस्यता शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम धामी ने ट्वीट किया कि- देहरादून में विधानसभा सीट बागेश्वर से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास  के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।  इस अवसर पर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्वती जी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन रामदास जी के बागेश्वर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण हेतु संचालित किए गए कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA का अवैध निर्माण पर बड़ा प्रहार, धौरण रोड से सहस्त्रधारा रोड तक तीन निर्माण सील

पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया

बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट वहां के विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हो गई थी। इसके बाद 5 सितंबर को बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। 8 सितंबर को हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों से पराजित किया थाा। पार्वती दास को कुल 33,247 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार को 30,842 वोट मिले थे। इस तरह पार्वती दास ने अपने पति चंदन रामदास की बागेश्वर सीट को बीजेपी के लिए फिर से जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

The Latest

To Top