उत्तराखंड

अवॉर्ड: विक्टर मोहन चंद्र जोशी राइंका ने प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022 से नवाजा

बागेश्वर। विक्टर मोहन चंद्र जोशी राइंका बागेश्वर के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022 से नवाजा गया है। 30 मार्च को देहरादून में हुए कार्यक्रम में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।विद्यालय पहुंचने पर साथी शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से आईआरडीटी परिसर देहरादून में अध्यापक कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि थे। प्रवक्ता जोशी को भौतिकविद् डॉ. केडी पुरोहित ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, प्रतीक चिह्न और 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम

प्रवक्ता जोशी इससे पूर्व भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2009 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार और वर्ष 2009 में राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा वह उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को सम्मान पाने के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी सहित अन्य शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, प्राचार्य डायट डॉ. शैलेंद्र धपोला, डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी, संजय कुमार टम्टा आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश के खिलाड़ियों का देहरादून में धमाकेदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top