उत्तराखंड

नियुक्तिः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति , इनका इस्तीफा स्वीकार,,,

दिल्लीः देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति देश के कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की है. राष्ट्रपति मुर्मू ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

रमेन डेका अब विश्व भूषण हरिचंदन की जगह लेंगे. इसके अलावा असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक का भी कार्यभार सौंपा गया है. इन राज्यों में नियुक्त किए गए राज्यपालइधर, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सुरकंडा देवी डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने महापौर पासवान के परिवार संग मनाया छठ महापर्व,सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, सीएच विजयशंकर को मेघालय, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इन राज्य के राज्यपालों को को दूसरे स्टेट भेजा गयाझारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किया है. इसके अलावा सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम भेज दिया गया. उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मौजूदगी में ऋषिकेश में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति, पंडवाज बैंड के धमाल के बीच मनेगी भव्य ईगास बग्वाल

कौन कहां के बने राज्यपाल?

1.झारखंड – संतोष कुमार गंगवार

2. सिक्किम – ओम प्रकाश माथुर

3. राजस्थान- हरिभाऊ किसनराव बागड़े

4. तेलंगाना – जिष्णु देव वर्मा

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से हुई अहम मुलाकात

5. मेघालय – सीएच विजयशंकर

6. छत्तीसगढ़ – रमन डेका

7. महाराष्ट्र – सीपी राधाकृष्णन

8. पंजाब- गुलाब चंद कटारिया

9. असम-लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

The Latest

To Top