उत्तराखंड

अलर्ट: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल…

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार में रात से राज्य का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। देहरादून सहित पांच जिलों में गरज के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। जिस कारण अगले 5 दिनों के दौरान जहां पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। चारधाम यात्रा के तीनों जिलों रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी और चमोली में आज भारी बारिश हो सकती है। ये तीनों जिले चारधाम यात्रा का केंद्र हैं। इसलिए चारधाम यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है। मैदानी जिलों में भी बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिनों तक राज्य भर में प्री मानसून स्थितियां बनी रह सकती हैं और कुमाऊं के लगातार तरबतर होने के अनुमान भी हैं। इससे पहले बद्रीनाथ से लेकर उत्तरकाशी ज़िले और टिहरी में भी मौसम के तेवर बदले हुए देखे गए, जिससे लोगों को राहत मिलने की खबरें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
62 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top